प्रश्न 13: दोनों ख़ुफ़्फ़ पर मसह करने के सही होने के लिए क्या शर्तें हैं?

उत्तर- पहली शर्त यह है कि दोनों मोज़े को पवित्र अवस्था में पहना जाए, अर्थात वुज़ू के बाद।

2- दूसरी शर्त यह है कि मोज़ा पाक हो, नापाक पर मसह करना सही नहीं है।

3- तीसरी शर्त यह है कि वुज़ू में जितनी जगह को धोना ज़रूरी होता है, उतनी जगह को मोज़ा ढ़ांपे रखे।

4- निर्धारित समय तक ही मसह किया जाए, जैसा कि (घर पर) ठहरे रहने वाले के लिए एक दिन एवं एक रात, तथा मुसाफिर के लिए तीन दिन एवं तीन रातें।

Share